फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरफराज अहमद ने आठ साल बाद लगाया टेस्ट में शतक, खास अंदाज में मनाया जश्न, पाकिस्तान को हार से बचाया

Fri, 06 Jan 2023 07:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य दिया। जब पाकिस्तान की टीम नौ विकेट पर 304 रन बना चुकी थी, तब अंपायर ने खराब रोशनी के कारण मैच को रोकने का फैसला किया। इस तरह मुकाबला ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी शानदार अंदाज में की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया है। सरफराज ने कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने मैच के पांचवें दिन शुक्रवार (छह जनवरी) को शतक लगाकर टीम को हार से बचा लिया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। पहला मैच भी ड्रॉ पर ही छूटा था। इस तरह दो टेस्ट मैचों की सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की टीम 408 रन पर सिमट गई थी। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी में 41 रनों की बढ़त हासिल हुई। उसने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 277 रन बनाए। कीवी कप्तान टिम साउदी ने पारी घोषित कर पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रन का लक्ष्य दिया। जब पाकिस्तान की टीम नौ विकेट पर 304 रन बना चुकी थी, तब अंपायर ने खराब रोशनी के कारण मैच को रोकने का फैसला किया। इस तरह मुकाबला ड्रॉ हो गया। दोनों टीमों के पास जीतने का मौका था। पाकिस्तान को जीत के लिए 15 रन और न्यूजीलैंड को एक विकेट की जरूरत थी।

2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही लगाया था पिछला शतक
सरफराज ने अपना पिछला शतक 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दुबई में लगाया था। तब उन्होंने 112 रन की पारी खेली। सरफराज इस सीरीज से पहले जनवरी 2019 में टेस्ट मैच खेले थे। उन्हें पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट खेलने का मौका मिला। अपने होमग्राउंड कराची में सरफराज ने चारों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले टेस्ट में 86 और 53 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे टेस्ट में सरफराज ने 78 और 118 रन बनाए। उन्होंने दो टेस्ट में 335 रन बनाए। सरफराज को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला।

सरफराज ने जमीन पर मारा मुक्का
सरफराज ने शतक के लगाने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने जमीन पर मुक्का मारा। इसके बाद स्टेडियम में चारों ओर बल्ला घुमाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। सरफराज के शतक लगाते ही स्टेडियम गूंज उठ गया। पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से बाहर आकर तालियां बजाने लगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
 
 
विज्ञापन

सरफराज के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सरफराज ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन तक नहीं पहुंच सका। शान मसूद 35, साउद शकील 32, आगा सलमान 30 और कप्तान बाबर आजम 27 रन बनाकर आउट हुए। इमाम उल हक 12 और हसन अली पांच रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल्लाह शफीक और मीर हमजा खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 15 और अबराबर अहमद सात रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने चार, ईश सोढ़ी और टिम साउदी ने दो-दो विकेट लिए। मैट हेनरी को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें