फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pak vs NZ: शाहीन अफरीदी ने रिजवान की तुलना ब्रैडमैन से की, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Tue, 23 Apr 2024 03:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

रिजवान ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे किए थे। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे। रिजवान कप्तान बाबर आजम के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे बल्लेबाज बने थे। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रिजवान की सराहना की और इस दौरान उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन से कर दी। इस कारण शाहीन खूब ट्रोल हुए और फैंस ने जमकर उनके मजे लिए। 
विज्ञापन


सबसे तेज पूरे किए थे तीन हजार रन
रिजवान ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे किए थे। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। बाबर ने 81 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे, जबकि कोहली ने भी टी20 प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए इतनी ही पारियां ली थी, लेकिन मोहम्मद रिजवान ने इन दोनों को पीछे छोड़ा और सिर्फ 79 पारियों में ऐसा किया था। 

शाहीन ने रिजवान की जमकर की सराहना
शाहीन ने रिजवान की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, टी20 क्रिकेट के ब्रैडमैन और पाकिस्तान के सुपरमैन मोहम्मद रिजवान के लिए चीयर्स, जिन्होंने टी20 में तीन हजार रन पूरे किए। आपका प्रभाव खेल में दिख रहा है और आपने आलोचना करने वालों का मुंह बंद कर दिया है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो चैंपियन। आप कई लोगों के लिए प्रेरणस्रोत हैं। 
विज्ञापन

  फैंस ने लिए मजे
शाहीन की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब मजे लिए और रिजवान की तुलना ब्रैडमैन से करने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया। मालूम हो कि रिजवान और बाबर बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने में विफल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान का शीर्ष क्रम प्रभावित करने में असफल रहा था। हालांकि गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से टीम ने वापसी की थी, लेकिन बेन स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेल इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। 





शाहीन से हाल ही में छीनी थी कप्तानी
शाहीन को पिछले साल नवंबर में बाबर आजम की जगह पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शाहीन को हटाकर दोबारा बाबर आजम को सीमित ओवरों की कमान सौंप दी थी। पाकिस्तान की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें