फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट सीईओ डेविड व्हाइट बोले- दौरा रद्द होने का पछतावा नहीं, धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान में रुकना असंभव था

Sun, 19 Sep 2021 01:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने के बाद सीईओ डेविड व्हाइट ने बयान दिया है। उनका कहना है कि विश्वसनीय धमकी मिलने के बाद दौरा रद्द करने के अलावा और कोई उपाय नहीं था। 17 सितंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उस समय दौरा रद्द करने की घोषणा की जब रावलपिंडी में वनडे मैच शुरू होने में कुछ घंटे बाकी थे। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BLACKCAPS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट का कहना है कि पाकिस्तान दौरा रद्द करने के निर्णय का उन्हें बिलकुल पछतावा नहीं है। क्योंकि वहां पर मिली विश्वसनीय धमकी के बाद टीम उन परिस्थितियों में नहीं रुक सकती थी। हमारे पास दौरा रद्द करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। टूर रद्द होने के बाद 34 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम आज तड़के दुबई पहुंच गई। टीम के सदस्य 24 घंटे के लिए पृथकवास में हैं वे अगले सप्ताह न्यूजीलैंड लौट जाएंगे। इनके अलावा कुछ खिलाड़ी जो टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं वे वर्ल्ड कप को देखते हुए यूएई में रुकेंगे। 
विज्ञापन


पीसीबी को कहा शुक्रिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्यकारी ने एक बयान में कहा, हम इस बात की सराहना करते हैं कि यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत कठिन समय रहा है, हम पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान और उनकी टीम को देखभाल करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। 

न्यूजीलैंड ने मैच से कुछ घंटे पहले रद्द किया दौरा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 17 सितंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना था। लेकिन मैच शुरू होने के कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी। बोर्ड का कहना था कि टीम को धमकी दी गई थी। व्हाइट के मुताबिक, मैं जो कह सकता हूं वह यह है हमें यह सलाह दी गई थी कि टीम को विश्वसनीय धमकी मिली है।  
विज्ञापन


हमने सरकार से बात की

डेविड व्हाइट ने कहा, पाकिस्तान दौरा रद्द करने का निर्णय लेने से पहले हमने न्यूजीलैंड सरकार के अधिकारियों से बात की और हमने अपनी स्थिति से पीसीबी को भी अवगत कराया था। जिसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच टेलीफोन पर बात हुई। दुर्भाग्वश, हमें जो सलाह मिली उसे देखते हुए हमारे पास पाकिस्तान में रहने का कई रास्ता नहीं बचा था। 

18 साल बाद पाकिस्तान पहुंची थी न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर 11 सितंबर को पहुंची थी।.कीवी टीम को इस टूर पर तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी थी। एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाने थे। उसके बाद टी-20 सीरीज के सभी पांच मैच लाहौर में होने थे। 

व्हाइट बोले दौरा रद्द होने का पछतावा नहीं

न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के बाद सीईओ डेविड व्हाइट ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, टूर कैंसिल होने का पछतावा नहीं है, शुक्रवार को मिली धमकी के बाद सब कुछ अचानक बदल गया। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें