आईसीसी ने फाइनल के लिए नियमों में किया बदलाव
आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए बारिश से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। फाइनल मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी है, जबकि सामान्य मैचों में बारिश होने पर एक पारी में कम से कम पांच ओवर का खेल जरूरी होता है। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने यह भी तय किया है कि अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से ही शुरू हो जाएगा।
T20 WC Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार, ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बड़ा बदलाव
दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेंगी दोनों टीमें
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम एक-एक बार आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं। यहां चैंपियन बनने वाली टीम दूसरी बार यह खिताब जीतेगी। अब तक वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने टी20 विश्व कप दो बार जीता है। कैरिबियाई टीम ने 2012 और 2016 में यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम 2009 और इंग्लैंड 2010 में टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं।