फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG T20 Final Playing 11: क्या फाइनल में वापसी करेंगे मार्क वुड और डेविड मलान? जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 13 Nov 2022 11:40 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के अधिकांश खिलाड़ियों ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम अपनी विजयी एकादश में बदलाव करती है या नहीं, इस पर सबकी नजरें होंगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान प्लेइंग-11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान का सामना रविवार (13 नवंबर) को इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमें ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के अधिकांश खिलाड़ियों ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम अपनी विजयी एकादश में बदलाव करती है या नहीं, इस पर सबकी नजरें होंगी।
विज्ञापन

इंग्लिश टीम के लिए उस मैच में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान और तेज गेंदबाज मार्क वुड नहीं खेले थे। हालांकि, दोनों की कमी टीम को नहीं खली। क्रिस जॉर्डन ने भारत के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया। उन्होंने चार ओवर में 43 रन जरूर दिए, लेकिन रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था। मलान की जगह खेलने वाले फिल साल्ट को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला। ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने ही टीम को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान को मिला किस्मत का साथ तो आयरलैंड से हारकर संभला इंग्लैंड, देखें फाइनल तक दोनों टीमों का सफर

वुड और मलान पूरी तरह फिट नहीं
मार्क वुड मांसपेशियों में खिंचाव और डेविड मलान ग्रोइन इंजरी के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। वुड ने पिछले दिनों अभ्यास किया है, लेकिन वह पूरे लय में नहीं दिख रहे। वहीं, मलान की ग्रोइन इंजरी अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। अब देखना है कि कप्तान जोस बटलर मुकाबले में कोई बदलाव करते हैं या नहीं, लेकिन माना तो यही जा रहा है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ उतरेगा।

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG T20 Live Streaming: पाकिस्तान के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती, जानें कब और कहां देखें मैच

पाकिस्तान की टीम में बदलाव के आसार नहीं
पाकिस्तान से मेलबर्न में अपने विजयी एकादश को मैदान में उतारने की उम्मीद है। इस टीम ने दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। कप्तान बाबर आजम ऐसे में कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेंगे। कप्तान बाबर आजम ने पिछले मैच में फॉर्म में वापसी कर ली है। मोहम्मद रिजवान लगातार रन बना रहे हैं। मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान मध्यक्रम में ठीक प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद नवाज निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी मजबूत है। इस बात को मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में विपक्षी कप्तान जोस बटलर ने भी माना है। इंग्लैंड को इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। शाहीन अफरीदी शुरुआती दो मैचों में फेल होने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं। नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफर बखूबी उनका साथ दे रहे हैं। शादाब और नवाज की फिरकी को खेलना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें