फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG Final: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी इंग्लैंड की टीम? जानें कारण

Sun, 13 Nov 2022 02:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत को परास्त करने के बाद फाइनल में पहुंची। वहीं, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को अंतिम-4 के मुकाबले में हराया।
विज्ञापन
टॉस के दौरान बाबर आजम और जोस बटलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे। जोस बटलर की टीम ने 'इंग्लैंड क्रिकेट के गॉडफादर' कहे जाने वाले डेविड इंग्लिश के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया। इंग्लिश का निधन 76 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
विज्ञापन

इंग्लैंड में डेविड इंग्लिश के बनबरी स्कूल फेस्टिवल ने क्रिकेट को बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। उसने एक हजार से अधिक प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों के करियर को बढ़ाने में मदद की है। इनमें 125 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने डेविड इंग्लिश के निधन पर शोक जताया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल मैच में 13 साल की जानकी ने जीता दिल, मेलबर्न के मैदान में किया परफॉर्म, जानें पूरा मामला

जोस बटलर ने ट्वीट कर कहा, ''डेविड इंग्लिश के निधन की खबर को सुनकर काफी दुख हुआ। वह महान इंसानों में एक थे। उनके साथ समय बिताना हमारे लिए खुशी की बात थी। उन्होंने शानदार बनबरी फेस्टिवल्स के जरिए कई इंग्लिश क्रिकेटर दिए। उनकी आत्मा को शांति मिले।'' बटलर के अलावा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी डेविड इंग्लिश के निधन पर दुख जताया।



विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC: अब भारतीय टीम के समर्थन में आए सुनील गावस्कर, कहा- चयनकर्ताओं को मुश्किल फैसले लेने हैं, हम-आपको नहीं

पाकिस्तान 2009 और इंग्लैंड 2010 में यह खिताब जीत चुका है। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत को परास्त करने के बाद फाइनल में पहुंची। वहीं, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को अंतिम-4 के मुकाबले में हराया। फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें