फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में ढोल बजाया, आज विश्राम के बाद कल फिर शुरू होगी यात्रा

Sun, 13 Nov 2022 09:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है। बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। बीते  66 दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि, आज यानी रविवार को राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री आराम करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक दिन के विश्राम के बाद सोमवार को यह यात्रा हिंगोली जिले के कलामनुरी से वाशिम तक जाएगी। इस बीच कांग्रेस नेता ने हिंगोली ज़िले के कलामनुरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ ढोल बजाया।

विज्ञापन





इससे पहले राहुल गांधी ने कलामनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत को न ही विभाजित किया जा सकता है और न ही हम इस देश में नफरत फैलने देंगे। इस दौरान उन्होंने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसे मेगा प्रोजेक्ट को गुजरात में स्थानांतरित करने पर भी राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

छह राज्यों के 28 जिलों में घूम चुकी है यात्रा 
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है। बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश करेगी। इससे पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश चुनाव से दूर क्यों रहे?: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या विपक्षी दल ने किसी रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने से उन्हें दूर रखा? सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से दूर रखना क्या एक रणनीति का हिस्सा था, या यह एक राजनीतिक कदम था?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें