फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG 6th T20: 52 रन बनाते ही कोहली की बराबरी करेंगे बाबर आजम, रोहित-गुप्टिल की इस लिस्ट में होंगे शामिल

Fri, 30 Sep 2022 06:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

इंग्लैंड के खिलाफ छठे टी20 में बाबर के पास एक रिकॉर्ड की बराबरी करने और एक उपलब्धि हासिल करने का मौका है। दरअसल, बाबर को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे करने के लिए 52 और रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को सात मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में हराकर 3-2 से बढ़त बना ली है। शुक्रवार को छठे टी20 में बाबर की पाकिस्तीन और मोईन अली की इंग्लैंड टीम आमने-सामने होगी। दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान को सीरीज जीतने के लिए बस एक और जीत की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड की टीम सीरीज को बराबर कराना चाहेगी। 
विज्ञापन

 

पांचवें टी20 में मोहम्मद रिजवान ने 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर मेजबान को छह रन से जीत दर्ज करने में मदद की थी। इस सीरीज में अब तक रिजवान ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रहे हैं। वह मौजूदा सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ अब तक पांच मैचों में 315 रन बना चुके हैं। वहीं, रिजवान के साथी ओपनर और पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने शतक लगाकर सीरीज में शानदार शुरुआत करने के बाद पिछले तीन मैचों में फेल रहे हैं।

बाबर ने पांचवें टी20 में 12 गेंदों में नौ रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ छठे टी20 में बाबर के पास एक रिकॉर्ड की बराबरी करने और एक उपलब्धि हासिल करने का मौका है। दरअसल, बाबर को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे करने के लिए 52 और रन बनाने होंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

इससे पहले कोहली, रोहित, मार्टिन गुप्टिल और पॉल स्टर्लिंग ने इस फॉर्मेट में तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 81 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। यदि बाबर छठे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 52 रन बनाते हैं, तो वह कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन

27 वर्षीय बाबर ने पाकिस्तान के लिए 85 मैचों की 80 पारियों में अब तक 2,948 रन बनाए हैं। बाबर फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीरीज में अब तक 48.50 की औसत से पांच मैचों में 194 रन बनाए हैं। सातवां टी20 दो अक्तूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें