फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: रूट ने एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Wed, 09 Oct 2024 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

रूट ने मंगलवार को मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। रूट विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में 5000 रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो रूट इंग्लैंड के महान टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को सर एलिस्टेयर कुक के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट अब कुक को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट को इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरते वक्त रूट को पीछे छोड़ने के लिए 71 रन की जरूरत थी। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान 42वें ओवर में आमिर जमाल की गेंद पर चौका लगाते ही कुक को पीछे छोड़ दिया। वह फिलहाल 72 रन और बेन डकेट 80 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के 556 रन के जवाब में इंग्लैंड तीसरे दिन अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। (* का हर स्लाइड में मतलब की रूट का शतक के बाद फाइनल स्कोर अपडेट होना है)। लाइव ब्लॉग देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी रन
सचिन तेंदुलकर 15921
रिकी पोंटिंग 13378
जैक कैलिस 13289
राहुल द्रविड़ 13288
जो रूट 12474*
एलिस्टेयर कुक 12472
कुमार संगकारा 12400

जो रूट और एलिस्टेयर कुक - फोटो : Twitter
रूट फिलहाल टेस्ट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस टेस्ट में अर्धशतक लगाया, जो उनके करियर का 65वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह टेस्ट में 34 शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने खबर लिखे जाने तक 147 टेस्ट की 268 पारियों में 50.91 की बेहतरीन औसत से 12474 रन बनाए हैं। टेस्ट में 254 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। वहीं, कुक ने 161 टेस्ट की 291 पारियों में 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए थे। इनमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल थे। 294 रन कुक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 15921 रन बनाए थे। ओवरऑल लिस्ट में रूट पांचवें स्थान पर हैं। 

इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन उच्चतम
स्कोर
औसत 100 50
जो रूट 268 12474* 254 50.91 34 65
एलिस्टेयर कुक 291 12472 294 45.35 33 57
ग्राहम गूच 215 8900 333 42.58 20 46
एलेक स्टीवर्ट 235 8463 190 39.54 15 45
डेविड गावर 204 8231 215 44.25 18 39
केविन पीटरसन 181 8181 227 47.28 23 35

जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
साल 2021 से लेकर अब तक रूट ने टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 50 टेस्ट की 91 पारियों में 56.71 की औसत से 4651 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने हैं। उन्होंने 29 टेस्ट में 50.70 की औसत से 2586 रन बनाए हैं। इस दौरान दिमुथ ने सात शतक और 15 अर्धशतक लगाए, जो कि रूट के करीब भी नहीं है। 

साल 2021 से अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत 100 50
जो रूट (ENG) 91 4651* 56.71 17 16
दिमुथ करुणारत्ने (SL) 53 2586 50.70 7 15
उस्मान ख्वाजा (AUS) 54 2564 53.41 7 12
मार्नस लाबुशेन (AUS) 63 2526 45.10 7 12
स्टीव स्मिथ (AUS) 60 2448 47.07 6 12
ओली पोप (ENG) 68 2236 33.87 6 8
विज्ञापन

जो रूट - फोटो : twitter
रूट ने मंगलवार को मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। रूट विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में 5000 रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। रूट को यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए इस मैच में 27 रन की दरकार थी। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 3904 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उनके हमवतन स्टीव स्मिथ 3484 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 2019 में शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय हैं।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी पारी रन उच्चतम
स्कोर
औसत 100 50
जो रूट (ENG) 107 5045* 228 52.01 16 21
मार्नस लाबुशेन (AUS) 82 3904 215 52.05 11 19
स्टीव स्मिथ (AUS) 78 3486 211 50.52 9 17
बेन स्टोक्स (ENG) 88 3101 176 37.81 7 16
बाबर आजम (PAK) 57 2755 196 51.98 8 15
उस्मान ख्वाजा (AUS) 60 2686 195* 49.74 7 12
जैक क्राउली (ENG) 76 2638 267 35.17 4 15
रोहित शर्मा (IND) 58 2594 212 47.16 9 7
दिमुथ करुणारत्ने (SL) 58 2558 244 44.87 6 16
ट्रेविस हेड (AUS) 67 2510 175 39.84 6 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें