फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: कोरोना की वजह से टला आगामी वनडे और टेस्ट मैच, दोनों क्रिकेट बोर्ड ने लिया फैसला

Mon, 16 Mar 2020 01:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीबी-बीसीबी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वनडे और टेस्ट मैच को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों ही बोर्ड ने सोमवार को इसपर रोक लगाने पर आपसी सहमती जताई।

विज्ञापन


बांग्लादेश को पाकिस्तान दौरे पर तय कार्यक्रम के तहत एक अप्रैल को कराची में वनडे और 5-9 अप्रैल तक टेस्ट मैच खेलना था। इसके लिए मेहमान टीम को 29 मार्च को पाकिस्तान पहुंचना था। लेकिन दुनियाभर में इस महामारी के फैलने की वजह से दोनों ही बोर्ड ने इसे टालना का फैसला किया।

बांग्लादेश ने इससे पहले पाकिस्तान दौरे के तहत तीन टी-20 मैच की सीरीज और एक टेस्ट मैच खेला था, इनमें उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा था। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाले टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर दोनों ही बोर्ड ने नए तरीके से तारीखों पर विचार करने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएसएल को खाली स्टेडियम में करवाने की बात कही गई है और पीसीबी ने आगामी पाकिस्तान कप वनडे टूर्नामेंट को भी अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें