फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: PCB पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करेगा, जानें पूरा मामला

Wed, 14 Aug 2024 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बोर्ड ने कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के दिनों की याद दिलाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यहां नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करने का फैसला किया है। पीसीबी ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह कठिन निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने एक बयान में कहा, 'हम समझते हैं कि क्रिकेट में हमारे उत्साही दर्शक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन देते हैं। हालांकि हमारे प्रशंसकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' बयान के अनुसार, 'सभी उपलब्ध विकल्पों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद हमने फैसला किया है कि सबसे सुरक्षित तरीका खाली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट आयोजित करना है।'

बोर्ड ने कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। बोर्ड ने कहा, 'जिन प्रशंसकों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें स्वत: पूरा रिफंड मिल जाएगा जो टिकट खरीदते समय दिए गए खाते के विवरण में जमा हो जाएगा।'

बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त को रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक कराची में होगा। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीसीबी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

नसीर ने कहा, 'खेल महज जीत और हार नहीं है। यह भाईचारे के बारे में भी है। मुझे पूरा भरोसा है कि लाहौर में अतिरिक्त ट्रेनिंग सत्र से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपना कौशल और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।' बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजाम उद्दीन चौधरी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में अतिरिक्त ट्रेनिंग का मौका देने के लिए पीसीबी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें