फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ हार से नाखुश पाकिस्तानी दिग्गजों ने लगाई टीम को लताड़, कहा- यह एक बुरा संकेत

Tue, 03 Sep 2024 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट मुकाबले में हराकर सीरीज 0-2 से जीत ली। मेजबानों की इस हार से नाखुश पाकिस्तानी दिग्गजों ने टीम को लताड़ लगाई है। जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और यूनिस खान जैसे तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने शान मसूद की सेना के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन

मियांदाद ने खिलाड़ियों और बोर्ड को लगाई लताड़
घरेलू मैदान पर यह पाकिस्तान की पिछले 10 टेस्ट मैच में छठी हार है। वहीं, ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया है। पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा- यह पीड़ादायक है कि हमारा क्रिकेट इस स्तर पर आ गया है। बांग्लादेश को उनके अनुशासित प्रदर्शन के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह से इस श्रृंखला में हमारी बल्लेबाजी ढह गई है, वह एक बुरा संकेत है।

इस दौरान मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी फटकार लगाई। उन्होंने आगे कहा- मैं सिर्फ खिलाड़ियों को दोष नहीं दूंगा क्योंकि पिछले डेढ़ साल में बोर्ड (पीसीबी) में जो कुछ भी हुआ है और कप्तानी तथा प्रबंधन में बदलाव ने टीम को प्रभावित किया है।

पूर्व कप्तान ने जताई चिंता
पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि तीन सीरीज हारना और नौ टेस्ट मैचों में घरेलू मैदान पर जीत दर्ज नहीं कर पाना चिंताजनक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा- घरेलू सीरीज को हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराने का हमारा सबसे अच्छा मौका माना जाता था। लेकिन ऐसा होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।

यूनिस खान भी भड़के
दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा कि जब कोई टीम मानसिक रूप से हार के सिलसिले में प्रवेश करती है तो वापसी करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा- हमारे बल्लेबाजों ने अतीत में रन बनाए हैं लेकिन अभी मुझे लगता है कि उन्हें इस संकट से उबरने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया
बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों मुकाबले रावलपिंडी में खेले गए। पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना हुई थी। अब दूसरा टेस्ट हारने पर पाकिस्तान टीम और खिलाड़ियों पर खतरा मंडराने लगा है। बांग्लादेश ने पिछला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान पर इस प्रारूप में पहली जीत हासिल की थी। अब बांग्लादेश ने न सिर्फ पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराया है, बल्कि पहली बार सूपड़ा साफ भी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें