ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, इसे लेकर खिलाड़ी भी काफी उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह पिछले महीने सिर में लगी चोट (कनकशन) से पूरी तरह से उबर चुके हैं और उन्हें 1998 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट श्रृंखला का इंतजार है ।

विज्ञापन
स्मिथ को श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में एक टी-20 मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए छक्का बचाने के प्रयास में सिर में चोट लगी थी। इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ आखिरी तीन टी-20 मैच नहीं खेल सके।
उन्होंने मंगलवार को एक आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अब ठीक लग रहा है। पिछले कुछ दिन से मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। आज के अभ्यास सत्र के बाद और अच्छा लग रहा है।’’
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई टीम ने पिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर अभ्यास किया जहां पहला टेस्ट खेला जाना है। दूसरा टेस्ट 12 से 16 मार्च तक कराची में और तीसरा 21 से 25 मार्च तक लाहौर में खेला जाएगा।
स्मिथ ने कहा, ‘‘हालात के अनुकूल ढलना अहम है। इतने समय बाद पाकिस्तान फिर आकर अच्छा लग रहा है। हमें पता है कि यहां के लोग क्रिकेट के कितने शौकीन हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि टीम पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस कर रही है। आस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टोन एगर की पत्नी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी की जांच कराई गई और पाकिस्तान तथा आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड दोनों ने जांच के बाद कहा कि यह धमकी विश्वसनीय नहीं थी।