फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: हरमनप्रीत कौर को हुआ फायदा, मिताली और मंधाना शीर्ष 10 में कायम, झूलन का भी दबदबा बरकरार

Tue, 01 Mar 2022 05:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। आईसीसी की तरफ से मंगलवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में हरमनप्रीत एक स्थान के फायदे के साथ 20वें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं कप्तान मिताली राज दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। आईसीसी की तरफ से मंगलवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में हरमनप्रीत एक स्थान के फायदे के साथ 20वें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं कप्तान मिताली राज दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

हरमनप्रीत ने न्यूजीलैंड के पांचवे और आखिरी वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 66 रन बनाए थे और टीम को क्लीन स्वीप होने से बचाया था। वहीं उसी मैच में स्टार ओपनर और 73 रन की पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना आठवें नंबर पर बनी हुई हैं। 

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ और वह अब 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति नें चौथे मैच में चार ओवर में एक विकेट और आखिरी वनडे में 10 ओवर में दो विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में उन्होंने हालांकि, चौथे मैच में नौ रन बनाए थे और आखिरी मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था। इसकी वजह से उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज हैं और शीर्ष 10 में इकलौती भारतीय हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें