फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: मार्नश लाबुशेन को पाकिस्तान में खाने को मिली दाल-रोटी, लोगों ने पूछा- जेल में हो क्या?

Sat, 12 Mar 2022 12:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। टीम वहां तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलेगी। पहला टेस्ट रावलपिंडी में समाप्त हो चुका है। वह टेस्ट ड्रॉ हो गया था। उसके बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए कराची पहुंची।
विज्ञापन
मार्नश लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। टीम वहां तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलेगी। पहला टेस्ट रावलपिंडी में समाप्त हो चुका है। वह टेस्ट ड्रॉ हो गया था। उसके बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए कराची पहुंची। कराची पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन ने एक फोटो शेयर किया। इस पर लोगों ने जमकर मजे लिए। दरअसल, लाबुशेन ने जो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने दाल-रोटी की तस्वीर डाली है।
विज्ञापन


लाबुशेन ने रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वे शतक से चूक गए थे। उन्होंने 158 गेंद पर 90 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 12 चौके लगाए थे। लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट के नंबर-एक बल्लेबाज हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में अपना नाम ऊंचा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है। पहले टेस्ट में कंगारू टीम के चार बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वे शतक नहीं लगा पाए। लाबुशेन के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 97, स्टीव स्मिथ ने 78 और डेविड वॉर्नर ने 68 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अजहर अली ने 185 और इमाम उल हक ने 157 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 136 और इमाम ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

लाबुशेन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर दाल-रोटी की तस्वीर शेयर की, लोग उन पर टूट पड़े। कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि क्या आप जेल में हो? वहीं, कुछ ने कहा कि इस खाने को देखकर इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल की याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या कहा: 
 
 
 
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें