पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच की चौथी पारी में अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। हालांकि वह अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए बावजूद 196 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने कई खास उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के 506 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की तरफ से बाबर ने मैराथन पारी खेलते हुए 425 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 21 चौके और एक छक्के लगाया। वह टेस्ट की चौथी पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए। इस मामले में उन्होंने डॉन ब्रैडमैन (173*), विराट कोहली (156) और रिकी पोंटिंग (141) को पीछे छोड़ा।
बाबार ने पांचवे दिन बल्लेबाजी करते हुए अपना छठा शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर यूनिस खान (171*) को पीछे छोड़ा. वह पाकिस्तान की तरफ से चौथी पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर बने।
विज्ञापन
इसके अलावा दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह टेस्ट की चौथी पारी में 400 से अधिक गेंदें खेलने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बने।
बाबार ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान पहले अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 228 रन और मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।