फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे सीरीजः चौथे मैच में पाक ने विंडीज को हराया

Mon, 22 Jul 2013 04:27 PM IST
सेंट लुसिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान मिस्बाह उल हक की जारी वनडे सीरीज में खेली गई तीसरी अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने मेजबान वेस्ट इंडीज को बारिश से बाधित चौथे वनडे मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


मिस्बाह का पचासा विंडीज बल्लेबाज एम सैमुअल्स (नाबाद 106) के शतकीय पारी पर भारी साबित हुआ। मैच में बारिश के कारण खेल काफी देर तक बाधित रहा जिसके बाद डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर पाक को संशोधित 31 ओवर में 189 रनों का लक्ष्य दिया गया।

वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट पर 261 रन बनाए। बाद में बारिश के कारण पाक को 189 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया जिसे मेहमान टीम ने छह गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज में पाक ने 2-1 से अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था। पांचवां और अंतिम मैच बुधवार को सेंट लुसिया में ही खेला जाएगा।

पाक की ओर से मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अविजित 53 रन बनाए।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन सैमुअल्स ने 104 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि टीम के हार के बावजूद सैमुअल्स को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें