पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में अविस्मरणीय प्रदर्शन करते हुए मैच के अंतिम दिन के महज दो सत्र में ही तीन सौ से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया।
शारजाह में मैच के अंतिम दिन जीत के लिए मिले 302 रनों के विशाल लक्ष्य को पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक ढंग से पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पाक ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अबु धाबी में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट बराबरी पर खत्म हुआ था। दुबई में खेला गया दूसरा मैच श्रीलंका ने नौ विकेट से जीता था।
पढ़ें- इंग्लैंड की बुरी गत, ढाई महीने में एक भी जीत नहीं
हालांकि पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 100 रन से पहले तीन विकेट खो दिए। इसके बाद पाक ने वनडे अंदाज में खेलते हुए महज 57.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। उस समय तक खेल में 1.3 ओवर और फेंके जाने थे।
अजहर और मिस्बाह के शतक
अजहर अली ने 137 गेंदों पर 103 और कप्तान मिस्बाह उल हक ने 72 गेंदों पर चार चौके की मदद से शानदार 68 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
पढ़ें- 21 साल के इस लड़के से क्यों डरी हुई है धोनी की टीम?
श्रीलंका ने इस जोड़ी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं रहे और मैच गंवा बैठे।
सरफराज अहमद ने भी 46 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी 48 रन की पारी खेल टीम की जीत में अहम योगदान किया।
पढ़ें- पनेसर ने कहा, मुझे अमेरिकी लड़कियां हैं पसंद!
इससे पहले सुबह पांच विकेट पर 133 रन से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 214 रन बनाकर सिमट गई। अब्दुर रहमान ने चार जबकि सईद अजमल और मोहम्मद तलहा ने तीन-तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी का जल्दी ही अंत कर दिया।