फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बल्लेबाज ने दिलशान को धक्का मारा तो लगा जुर्माना

Mon, 23 Dec 2013 06:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद को अनुशासन तोड़ने पर आईसीसी ने कड़े तेवर दिखाए और उन पर जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


ओपनर शहजाद पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान तिलकरत्ने दिलशान को धक्का देने के आरोप में आईसीसी ने 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने बताया कि शहजाद को श्रीलंकाई ओपनर दिलशान को मैच के दौरान धक्का देने का दोषी पाया गया है और इसके लिए उनपर जुर्माना लगाया जाता है।

पढ़ें- चंद्रपॉल ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, ब्रैडमैन की 'बराबरी'

आईसीसी ने कहा, "पाकिस्तानी ओपनर को आईसीसी के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इस नियम के तहत वह गलत भावना से किसी अन्य खिलाड़ी के साथ अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान पर हाथापाई करते हुए पाए गए।"

पाकिस्तानी बल्लेबाज पर यह जुर्माना मैदान पर मौजूद फील्ड अंपायर जोहान क्लोएट, पाकिस्तान के शोएब रजा और थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर अहसान रजा ने लगाया है।
विज्ञापन


यह घटना तीसरे वनडे के दौरान 19वें ओवर के आखिर में हुई जब शहजाद और दिलशान के बीच मैदान पर बहस हो गई। इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिलशान को उनके कंधों से पीछे धकेल दिया।

पाक ने जीता तीसरा मैच
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज बेहद रोमांचक होता जा रही है। पाक ने के तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली है।

शारजाह में हुए तीसरे वनडे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 113 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज के नाबाद 140 और ओपनर अहमद शहजाद के 81 रन की मदद से पांच विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। पाक की पारी में कुल 11 छक्के लगाए।

पढ़ें- इंग्लैंड को झटके पर झटका, एक और खिलाड़ी ने छोड़ा साथ

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 44.4 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने 59 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 44 रन बनाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज उमर गुल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जबकि तेज गेंदबाज जुनैद खान ने भी दो विकेट झटके। शतक लगाने वाले हफीज ने दो विकेट भी झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें