शिखर धवन ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि हौसले में भी ऊंचे रहे। धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है। ओम शांति!
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने भी जताया दुख
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, धर्मेंद्र जी के गुजर जाने की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, वे एक लेजेंड थे जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी ताकत, चार्म और हमेशा रहने वाली ग्रेस दिखाती थी।
हरभजन भी रह गए स्तब्ध
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, धर्मेंद्र जी को दिल से श्रद्धांजलि।