मैच के दौरान पांचवें ओवर में बुमराह गेंद स्विंग कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझ आ गया कि पिच से अधिक मदद नहीं मिल रही है। बुमराह स्टंप माइक पर कहते दिखाई दिए, 'कहीं भी कर लो, नहीं हो रहा स्विंग।' ओवरकास्टर कंडीशंस के बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित के फैसले से हालांकि, कुछ प्रशंसक खुश नहीं दिखे और उन्होंने कप्तान को ट्रोल किया।
तीसरा मैच ओवरकास्ट कंडीशन के बीच शुरू हुआ था जो भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह को रास नहीं आया। मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज लय हासिल करने के लिए जूझते दिखे और विकेट हासिल नहीं कर सके। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए।