फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुंबई आने से डरेंगी बाकी टीमें :रोहित शर्मा

Wed, 01 May 2013 12:08 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान अब घरेलू मैदान को अपना पक्का गढ़ बनाना है, जिस पर प्रतिद्वंद्वी टीमें आईपीएल में खेलने से खौफ महसूस करें।
विज्ञापन


सोमवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को चार रन से हराया था, जिसमें रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए।

बकौल रोहित, ‘घरेलू मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आपको दूसरी टीमों के मैदानों पर कैसी पिच मिलेगी। जब आप अपने मैदान पर खेलते हो तो आपको ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने होते हैं और हम इनका पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। हम इसे अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। हम इसे अपनी मांद बनाना चाहते हैं, जिसमें लोगों को मुंबई में खेलने में डर महसूस होगा।’
विज्ञापन


वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान डेविड हसी ने कहा, ‘मुझे अपने निचले क्रम पर भरोसा है। वे सत्र में काफी समय टीम को बचाते रहे हैं। यह थोड़ा निराशाजनक रहा। लेकिन पूरा श्रेय मुंबई इंडियंस के स्पिनरों को जाता है। उनके दो स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया।’
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें