फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान बदलने से भी नहीं बदली इन टीमों की किस्मत

Wed, 01 May 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के छठवें संस्करण में खराब फार्म के कारण विभिन्न टीमों के कप्तानों का खुद को ही ड्राप कर देने का फैशन चल पड़ा है। जवाबदेही छोड़ने वाले कप्तानों में हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कुमार संगकारा, पुणे वारियर्स के एंजेलो मैथ्यूज, मुंबई इंडियंस के रिकी पोंटिंग और किंग्स इलेवन पंजाब के एडम गिलक्रिस्ट।  
विज्ञापन


कुमार संगकारा : सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल छह में सबसे पहले खुद को ड्राप कर देने वाले कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद के श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा थे। संगकारा के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून व्हाइट को हैदराबाद का नया कप्तान बनाया गया था। हैदराबाद की टीम इस समय नौ मैचों में पांच मैच जीतकर दस अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

एंजेलो मैथ्यूज : पुणे वारियर्स
टूर्नामेंट में खुद को ड्राप कर देने वाले दूसरे कप्तान पुणे वारियर्स के श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज थे। मैथ्यूज की जगह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया लेकिन टीम के भाग्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। पुणे इस समय नौ मैचों में सात मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है।
विज्ञापन


रिकी पोंटिंग : मुंबई इंडियंस  
मुंबई इंडियंस के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अपनी खराब फार्म से इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने खुद को ही ड्राप कर देने का फैसला कर डाला। दरअसल मुंबई टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों पोंटिंग, किरोन पोलार्ड, मिचेल जानसन और लसिथ मलिंगा में सबसे कमजोर कड़ी पोटिंग ही साबित हो रहे थे।पोंटिंग के ड्राप हो जाने के बाद युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया और उन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दो मैच जीते। मुंबई इस समय नौ मैचों में छह जीत और 12 अंकों से चौथे स्थान पर हैं।
 
एडम गिलक्रिस्ट : किंग्स इलेवन पंजाब
इस कड़ी में ताजा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का है, जिन्होंने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी से खुद को ड्राप किया। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही डेविड हसी ने टीम की कप्तानी संभाली। पंजाब की टीम मामूली अंतर से इस मैच को जीतने से चूक गई। पंजाब नौ मैचों के आठ अंकों के साथ छठवें स्थान पर है।

पर ये हैं कायम
टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के गौतम गंभीर, दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी, रायल चैलेंजर्स बंगलोर के विराट कोहली और दिल्ली डेयरडेविल्स के महेला जयवर्धने अपनी जिम्मेदारी को कायम रखे हुए हैं। इन पांच टीमों में चेन्नई (14 अंक) चोटी पर है जबकि बंगलोर (12) दूसरे और राजस्थान (12) तीसरे स्थान पर है। लेकिन कोलकाता नौ मैचों में छह हारकर सातवें स्थान के साथ नाजुक स्थिति में है और डेयरडेविल्स मात्र चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें