फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: बंगलूरू में नहीं निकलेगी आरसीबी की विजयी परेड, इस कारण लिया गया फैसला; खिलाड़ियों का होगा सम्मान

Wed, 04 Jun 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी की जीत के बाद यह तय किया गया था कि बुधवार शाम खुली बस में विजयी परेड निकाली जाएगी, लेकिन अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
आरसीबी की जीत का जश्न - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसक टीम को मिली खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराया था। आरसीबी की टीम अपने पहले खिताब का जश्न मनाने के लिए बंगलूरू रवाना हो गई है। 
विज्ञापन

 

आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। इसके साथ बी आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: RCB Victory Parade 2025 Live: अहमदाबाद से रवाना हुई आरसीबी की टीम, परेड पर क्या है अपडेट; जानें कार्यक्रम

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकती है टीम 
आरसीबी की जीत के बाद यह तय किया गया था कि बुधवार शाम खुली बस में विजयी परेड निकाली जाएगी, लेकिन अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए विजयी परेड का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। आरसीबी की टीम आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भी मुलाकात कर सकती है। बताया जा रहा है कि बंगलूरू पहुंचने के बाद टीम ट्रॉफी के साथ शाम चार बजे के करीब मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकती है और इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना हो सकती है।

 

खिलाड़ियों का होगा सम्मान
आरसीबी की विजयी परेड विधानसौधा से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक होनी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विजयी परेड रद्द किया गया है, लेकिन टीम का सम्मान समारोह किया जाएगा। यह कार्यक्रम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम करीब पांच से छह बजे के बीच होगा। इसके लिए टिकट धारक या पास होल्डर को ही स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन

आरसीबी की जीत के जश्न का कार्यक्रम

बंगलुरू ट्रैफिक पुलिस ने आरसीबी की जीत के जश्न के कार्यक्रम को देखते हुए अपडेट ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। जानें कार्यक्रम के बारे में सबकुछ....

  • चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम पांच से छह बजे तक आरसीबी की टीम का सम्मान समारोह होगा

  • इसके लिए स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ टिकट धारकों और पास होल्डर को मिलेगा

  • आरसीबी की टीम की कोई विजयी परेड नहीं निकलेगी

  • सीमित पार्किंग व्यवस्था के कारण प्रशंसकों से मैट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन से स्टेडियम आने की अपील 

  • लोगों से बुधवार को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक सीबीडी इलाके से नहीं गुजरने की सलाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें