फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Wed, 17 Mar 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने कहा, 16 मार्च को टीम के 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें सभी के रिपोर्ट निगेटिव आए जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।'

विज्ञापन


बोर्ड ने बयान में आगे कहा, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी एक बार और गुरुवार को जांच कराई जाएगी। अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तभी वह लाहौर की यात्रा कर सकेंगे, जहां उन्हें दो-तीन दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा जाएगा और फिर इसके बाद उनका एक बार और टेस्ट कराया जाएगा।'

बता दें कि पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वन-डे और चार टी-20 मैच खेलेगी। पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम 26 मार्च को विशेष विमान से जोहानसबर्ग रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें