फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह लारा क्या मारा: आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में खेली थी 400 रन की ऐतिहासिक पारी

Mon, 12 Apr 2021 04:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लारा जब बल्लेबाजी करने आए तब वेस्टइंडीज 98 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था। इसके बाद लारा ने 43 चौके और चार छक्के की मदद से 400 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
लारा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक है वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रायन लारा। इस कैरेबियाई दिग्गज ने आज ही के दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 17 साल पहले आज ही के दिन टेस्ट में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था। साल 2004 में 12 अप्रैल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में लारा ने 400 रन की शानदार पारी खेली थी। चार मैच की श्रृंखला का आखिरी मैच एंटिगा में खेला गया, जिसके तीसरे दिन उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

विज्ञापन


वक्त का फेर
लारा के ऐतिहासिक 400 रनों की मदद से वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 751 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान इंग्लैंड पहली पारी में 285 रन पर सिमट गया। हालांकि दूसरी पारी में माइकल वॉन की सेंचुरी की बदौलत इंग्लैंड मैच ड्रॉ कराने में कामयाब हुआ। लारा ने अपनी मैराथन पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था, जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन बनाए थे। संयोगवश उस समय हेडन ने लारा का 1994 का 375 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

साल 2007 में लिया संन्यास
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी किसी भी खिलाड़ी के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी लारा के ही नाम है। साल 1994 में लारा ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए डरहम के खिलाफ एजबेस्टन स्टेडियम में 501 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मुकाबले में लारा 501 रन पर नॉट-आउट रहे थे। साल 2007 में लारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया, उन्होंने अपने करियर में कुल 22,538 रन बनाए जिसमें 53 अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं।
विज्ञापन


रिकॉर्ड्स के बादशाह लारा
टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी लारा के ही नाम है। उन्होंने साल 2003 में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रॉबिन पीटरसन के एक ही ओवर में 28 रन जड़े थे। ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर में कुल 131 टेस्ट और 299 ODI मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 11,953 रन बनाए हैं। वहीं वनडे मुकाबलों में कुल 10,405 रन उनके नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें