2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
रिकी पोंटिंग के तूफान में उड़ा भारत
साल 2003 के विश्वकप फाइनल में भारतीय फैन्स के दिल उस वक्त टूट गए थे, जब टीम इंडिया 20 साल बाद विश्वकप खिताब से मात्र एक कदम दूर रह गई। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था टीम को जीतना सिखाने वाले 'दादा' यानी सौरव गांगुली की टीम हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिकी पोंटिंग (140*) और डेमियन मार्टिन (88*) के दम पर दो विकेट पर 359 रन बनाए। जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह हर गेंदबाज की जमकर पिटाई हुई। जवाब में भारत 39.2 ओवर में 234 रन ही बना पाया। वीरेंद्र सहवाग ने सर्वाधक 82 और राहुल द्रविड़ ने 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। वहीं भारतीय टीम ने दो मैच गंवाए और दोनों ऑस्ट्रेलिया से।