फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही के दिन 15 साल पहले मिताली राज ने रच दिया था यह कीर्तिमान 

Thu, 17 Aug 2017 04:50 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : icc
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को महिला क्रिकेट का सरताज माना जाता है। मिताली ने वन डे मैचों में छह शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में भी अच्छी पारियां खेली हैं। मिताली राज ने आज के दिन यानी 17 अगस्त 2002 को एक इतिहास रच दिया था। मिताली राज ने आज ही के दिन टांटन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के इतिहास की सर्वोच्च पारी खेली थी।
विज्ञापन


मिताली राज ने 15 साल पहले 19 साल की उम्र में टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी खेली। जो उस समय टेस्ट की सर्वाधिक रनों की पारी रही। हालांकि यह रिकॉर्ड दो साल तक ही कायम रहा। राज ने ऑस्ट्रेलिया की करेन रोल्टन का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोल्टन ने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ 209 रन बनाए थे। मिताली ने रोल्टन को पछाड़ते हुए 214 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


लंबे समय तक नहीं टिक पाया रिकॉर्ड 

पाकिस्तान की किरण बलूच ने कराची में 2003-2004 के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 242 रनों की पारी खेलते हुए मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें