फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्ताक अली t-20: ओडिशा से हारी दिल्ली

Fri, 29 Mar 2013 12:18 AM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजों के बेहद गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन से दिल्ली को ओडिशा के हाथों सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में सात विकेट से शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ओपनर अन्मुक्त चंद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली संभल नहीं पाई और 19.5 ओवर में मात्र 80 रन पर ढेर हो गई। जवाब में ओडिशा ने 18.4 ओवरों में तीन विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। दिल्ली ने अपना पहला मैच केरल से हारा था जबकि उसने गुजरात पर जीत दर्ज की थी।

यूपी ने कर्नाटक को हराया
मोहम्मद कैफ (70) के अर्धशतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 10 रन से हरा दिया मात दे दी। होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश से मिले 164 रन के लक्ष्य के जवाब में कर्नाटक की टीम आठ विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। कर्नाटक की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा राहुल लोकेश ने 34 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रवीण कुमार और प्रशांत गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी मोहम्मद कैफ ने खेली। कनार्टक की ओर से विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन ने दो-दो विकेट हासिल किए। अन्य मुकाबले में केरल और पंजाब ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें