फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

Fri, 29 Mar 2013 12:10 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर को बांग्लादेश के खिलाफ दो अप्रैल से शुरू होने जा रही सीमित ओवर की सीरीज के लिए मिताली राज की जगह भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। ओपनर पूनम राउत को उप-कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फरवरी में घरेलू विश्व कप में कमजोर प्रदर्शन के बाद दो अप्रैल से बांग्लोदश के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वन-डे मुकाबले में खेलना है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में मिताली राज को शामिल नहीं किया गया है।

टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूनम राउत (उप-कप्तान), एमडी थिरूषकामिनी स्मृति मंधाना, देश पांडे, स्नेहा दीप्ति, मोना मेशरम, एन निरंजना, अर्चना दास, पूनम यादव, रितु ध्रुव, स्वागतिका रथ, सुभहलक्ष्मी शर्मा, सुषमा वर्मा और एकता बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें