फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: विश्व कप का काउंटडाउन शुरू; जल्द होगी टिकटों की बिक्री, जानें घर बैठे कहां खरीदें ई-टिकट

Sun, 30 Jul 2023 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में होने वाले विश्व कप के शेड्यूल में बदलाव की बात कही जा रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में शेड्यूल फाइनल होगा और टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। आप घर बैठे टिकट खरीद सकते हैं। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय जल्द ही भारत में अपनी टीम भेजने पर राय देगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन अक्तूबर और नबंवर के महीने में भारत में होना है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शेड्यूल में बदलाव की बात कही है। शाह के अनुसार वनडे विश्व कप में भाग ले रही तीन टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की है। शाह ने यह भी बताया कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी हो सकता है और इसके साथ ही टिकटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। इस बार फैंस को स्टेडियम में पानी की बोतलें मुफ्त मिलेंगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप घर बैठे कहां मैच की टिकट खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई या आईसीसी की तरफ से टिकटों की बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टिकटों की बिक्री शुरू होने के बाद आप उस स्टेडियम से मैच के टिकट खरीद सकते हैं, जहां मैच होना है। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुक माई शो और पेटिएम पर भी मैच के टिकट उपलब्ध होंगे। आमतौर पर विश्व कप की वेबसाइट में भी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री होती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुक माय शो और पेटीएम एप पर वनडे विश्व कप 2023 के आधे-आधे टिकट बेचे जाएंगे। भारत-पाकिस्तान मैच और फाइनल मुकाबले की टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होगी। वहीं, दोनों सेमीफाइनल मैच के टिकट पेटीएम पर मिलेंगे। ई-टिकट खरीदने के बाद फैंस को मैच देखने के लिए स्टेडियम जाकर असली टिकट भी लेना जरूरी होगा। इसके बिना स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

 
वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल
तारीख मैच मैदान
पांच अक्तूबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद
छह अक्तूबर  पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर 1 हैदराबाद
सात अक्तूबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान धर्मशाला
सात अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 2 दिल्ली
आठ अक्तूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
नौ अक्तूबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 1 हैदराबाद
10 अक्तूबर इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश धर्मशाला
11 अक्तूबर भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
12 अक्तूबर पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 हैदराबाद
13 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका लखनऊ
14 अक्तूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्तूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश चेन्नई
15 अक्तूबर भारत बनाम पाकिस्तान अहमदाबाद
16 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2 लखनऊ
17 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1 धर्मशाला
18 अक्तूबर न्यजीलैंड बनाम अफगानिस्तान चेन्नई
19 अक्तूबर भारत बनाम बांग्लादेश पुणे
20 अक्तूबर  ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु
21 अक्तूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई
21 अक्तूबर क्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2 लखनऊ
22 अक्तूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
23 अक्तूबर पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान  चेन्नई
24 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मुंबई
25 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 1 दिल्ली
26 अक्तूबर इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2 बेंगलुरु
27 अक्तूबर पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका चेन्नई
28 अक्तूबर बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर 1 कोलकाता
28 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर भारत बनाम इंग्लैंड लखनऊ
30 अक्तूबर अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2 पुणे
31 अक्तूबर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश कोलकाता
एक नवंबर न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका  पुणे
दो नवंबर भारत बनाम क्वालिफायर 2 मुंबई
तीन नवंबर क्वालिफायर 1 बनाम अफगानिस्तान लखनऊ
चार नवंबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद
चार नवंबर  न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु
पांच नवंबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
छह नवंबर  बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर 2 दिल्ली
सात नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुंबई
आठ नवंबर इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 1 पुणे
नौ नवंबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2 बेंगलुरु
10 नवंबर  दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान अहमदाबाद
11 नवंबर  भारत बनाम क्वालिफायर 1 बेंगलुरु
12 नवंबर इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कोलकाता
12 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पुणे
15 नवंबर पहला सेमीफाइनल मुंबई
16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता
19 नवंबर फाइनल मैच अहमदाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें