फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान केन विलियमसन के शतक और बारिश से न्यूजीलैंड ने पाक को दी करारी मात

Sat, 06 Jan 2018 03:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन

कीवी कप्तान केन विलियमसन (115 रन) के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को पहले वन-डे में डकवर्थ लुईस (D/L) नियमों के मुताबिक पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (48 रन) और कॉलिन मुनरो (58 रन) ने मिलकर कीवी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी बनाई। 

विज्ञापन


दरअसल, न्यूजीलैंड को पहला झटका 13वें ओवर में लगा। कॉलिन मुनरो (58 रन) हसन अली के गेंद पर कैच आउट हो गए। मुनरो के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विलियमसन ने गप्टिल के साथ साझेदारी की। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इसके बाद गप्टिल (48 रन) पर फखर जमान के गेंदों पर कैच आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर ने कुछ खास रन नहीं बना पाए और 12 रन के स्कोर पर हसन अली की गेंद पर आउट हो गए।

पढ़ेंः- पाक खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ में ऐसा क्या कहा की भड़क उठे पूर्व कोच जावेद मियांदाद
विज्ञापन


कीवी कप्तान केन विलियमसन ने 117 गेंदो में 115 रनों की पारी खेलकर पाक टीम के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि बारिश की वजह से पाकिस्तान को 227 रनों का लक्ष्य दिया गया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन


टिम साउदी ने पहले ही ओवर में अजहर अली को 6 रन पर आउट कर पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका दिया। सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान बारिश से प्रभावित मैच में 30.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन ही बना सका। मेजबान न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से मैच जीत लिया। इसी के साथ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें