फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SL: केन विलियम्सन ने दोहरा शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की, विराट कोहली इस मामले में छोड़ा पीछे

Sat, 18 Mar 2023 06:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में चार विकेट पर 580 रन बनाए। उसने अपनी पारी को घोषित की। वहीं, दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका ने दो विकेट पर 26 रन बनाए लिए थे। वह पहली पारी में न्यूजीलैंड से अभी भी 554 रन पीछे है।
विज्ञापन
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (18 मार्च) को न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन और हेनरी निकोल्स ने दोहरा शतक लगाया। विलियम्सन ने अपने टेस्ट करियर का छठा और निकोल्स ने पहला शतक लगाया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में चार विकेट पर 580 रन बनाए। उसने अपनी पारी को घोषित की। वहीं, दिन का खेल समाप्त होने के समय श्रीलंका ने दो विकेट पर 26 रन बनाए लिए थे। वह पहली पारी में न्यूजीलैंड से अभी भी 554 रन पीछे है।
विज्ञापन

विलियम्सन ने 296 गेंदों की पारी में 215 रन बनाए। उन्होंने 23 चौके और दो छक्के लगाए। दूसरी ओर, हेनरी निकोल्स ने नाबाद 200 रन बनाए। डेवोन कॉनवे ने 78 रनों की पारी खेली। टॉम लाथम 21 और डेरेल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए। टॉम ब्लंडेल 17 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की बात करें तो कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 16 और प्रभात जयसूर्या चार रन बनाकर नाबाद हैं। ओशादा फर्नांडो छह रन बनाकर आउट हुए। कुसल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।

सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विलियम्सन ने तेंदुलकर सहित पांच खिलाड़ियों की बराबरी की
विलियम्सन ने अपने टेस्ट करियर का छठा दोहरा शतक लगाकर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर समेत छह बल्लेबाजों की बराबरी कर ली। दोहरे शतक के मामले में वह तेंदुलकर के साथ-साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अटापट्टू, भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। इन सभी खिलाड़ियों के टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं।

द्रविड़ और रूट को विलियम्सन ने छोड़ा पीछे
विलियम्सन ने छठा दोहरा शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने पांच-पांच दोहरे शतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा दोहरे शतक के मामले में विलियम्सन से आगे श्रीलंका के महेला जयवर्धने, भारत के विराट कोहली और इंग्लैंड के वॉली हेमंड आगे हैं। इन तीनों के सात-सात दोहरे शतक हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नौ, श्रीलंका के कुमार संगकारा के 11 और ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के 13 दोहरे शतक हैं।

विलियम्सन के टेस्ट में आठ और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे
अपनी इस पारी के दौरान विलियम्सन ने टेस्ट में आठ हजार रन पूरे कर लिए। उनके 94 मैचों की 164 पारियों में 8124 रन हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इसके 402 पारियां खेलीं। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। पोंटिंग ने भी 402 पारियों में 17 हजार रन पूरे किए थे। इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 363 पारियों में ही यह आंकड़ा छू लिया था। सचिन तेंदुलकर ने 394 पारियों में 17 हजार रन पूरे किए थे।

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा 17 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश पारी
विराट कोहली भारत 363
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 381
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 389
सचिन तेंदुलकर भारत 394
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 402
केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 402

 
विज्ञापन

विलियम्सन ने इस मामले में कोहली को छोड़ा पीछे
न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर आ गए। कोहली ने भी 28 शतक लगाए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम हैं। उन्होंने 30 शतक जड़े हैं। उनके बाद इंग्लैंड जो रूट हैं। रूट ने 29 शतक लगाए हैं। विलियम्सन ने 164 पारियों में भी 28वां टेस्ट शतक लगा दिया। इस मामले में वह विराट से आगे हो गए। कोहली ने 183वीं पारी में 28वां शतक जड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें