न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा, 'वह भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिए जाने के बाद साउदी जबरदस्त वापसी करने को बेताब हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों के बाद साउदी की जगह मैट हेनरी को अंतिम 11 में शामिल किया गया था।
टीम से बाहर किए जाने पर उन्होंने कहा, ‘यह सामांजस्य बैठाने के बारे में है। जो हुआ सो हुआ और यह मेरे लिए निराशाजनक था। उसने (हेनरी) इससे काफी कुछ सीखा होगा। अब मुझे भारत से मिलने वाली चुनौती का इंतजार है।’
टीम के तत्कालीन कोच गैरी स्टीड ने कहा था हेनरी के पास साउदी से ज्यादा गति है। उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सिडनी टेस्ट मैच में मौका नहीं मिलने से वह निराश थे। उन्होंने कहा, ‘यह निराशाजनक है। जब आपको मौका नहीं मिलता है तो आपको अच्छा नहीं लगता। न्यूजीलैंड के लिए हर मैच खेलना मेरा सपना है और जब ऐसा नहीं होता तो निराशा होती है, लेकिन आपको फैसले का सम्मान करना पड़ता है और जैसे भी संभव हो टीम की मदद करनी होती है।