फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs AFG: टी20 विश्व कप में अब तक 10 बड़े उलटफेर, राशिद-फारुकी की मदद से अफगानियों ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

Sat, 08 Jun 2024 09:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना

सार

NZ vs AFG Highlights 2024 : न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला खेला गया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 75 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला शनिवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने कीवियों को 84 रनों से मात देकर मौजूदा टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ राशिद खान की टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दो मैचों में जीत के साथ उनके खाते में चार अंक हैं जबकि कीवी टीम अपने पहले ही मैच में शिकस्त की वजह आखिरी पायदान पर है। अफगानिस्तान ने बड़े उलटफेर के साथ सुपर-8 के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है। 
विज्ञापन


गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 15.2 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानियों ने राशिद खान और फजलहक फारुकी की घातक गेंदबाजी की मदद से कीवियों की कमर तोड़ दी।

अफगानिस्तान ने किया विश्व कप का 10वां उलटफेर
टी20 विश्व कप के इतिहास में अफगानियों ने 10वां बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को मौजूदा टूर्नामेंट में हराकर सभी को हैरान कर दिया था। छह जून को खेला गया मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया था। अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 13 रन बना सके। यह टी20 विश्व कप के इतिहास का नौवां उलटफेर था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की पारी
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 75 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम को पहला झटका फजलहक फारुकी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को पहले ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में कीवी टीम के बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया। डेवोन कॉनवे आठ, डेरिल मिचेल पांच, केन विलियमसन नौ, मार्क चैपमैन चार, माइकल ब्रेसवेल शून्य, ग्लेन फिलिप्स 18, मिचेल सेंटनर चार, मैट हेनरी 12, लॉकी फर्ग्यूसन दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। फजलहक फारुकी और राशिद खान ने चार-चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद नबी को दो सफलता मिली।

अफगानिस्तान की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। इस मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 102 रनों की धमाकेदार साझेदारी हुई। टीम को पहला झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने जादरान को बोल्ड किया। वह तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद हेनरी ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 56 गेंदों में 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 142.85 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस मैच में राशिद खान छह, गुलबदीन नाइब शून्य रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करीम एक और नाजीबुल्लाह एक रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम के लिए बोल्ट और हेनरी ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि लॉकी फर्ग्यूसन को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें