फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Wells Tournament: वैक्सीन न लगवाने के चलते फिर मुश्किलों में पड़ सकते हैं नोवाक जोकोविच, इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलना मुश्किल

Fri, 11 Feb 2022 07:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स

सार

एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर ने खिलाड़ियों के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने की शर्त नहीं रखी है, लेकिन अमेरिका में गैर अमेरिकी विमानों को प्रवेश तभी मिलेगा, जब सभी यात्रियों को कोरोनो वैक्सीन लगी हो। 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर ने खिलाड़ियों के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने की शर्त नहीं रखी है, लेकिन अमेरिका में गैर अमेरिकी विमानों को प्रवेश तभी मिलेगा, जब सभी यात्रियों को कोरोनो वैक्सीन लगी हो। 
विज्ञापन


शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का नाम कैलिफोर्निया में होने वाले बीएनपी पैराबस ओपन की प्रवेश सूची में है, लेकिन वैक्सीन आवश्यक होने से यह खिलाड़ी मुश्किल में पड़ सकता है। पिछले महीने वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण आस्ट्रेलिया में उनका वीजा रद्द कर दिया गया था। उन्हें आस्ट्रेलियन ओपन खेले बिना वापस लौटना पड़ा था। 

जानकारी के मुताबिक, एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर ने खिलाड़ियों के लिए कोविड वैक्सीन लगवाने की शर्त नहीं रखी है, लेकिन अमेरिका में गैर अमेरिकी विमानों को प्रवेश तभी मिलेगा, जब सभी यात्रियों को कोरोनो वैक्सीन लगी हो। साथ ही यात्रियों को कोविड की नकारात्मक टेस्ट रिपोर्ट भी दिखानी होगी या ठीक होने का दस्तावेज जमा करना होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि पांच बार के इंडियन वेल्स विजेता जोकोविच ने 2019 से यह मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर में मेड्रिड में आयोजित डेविस कप खेला था। 7 से 20 मार्च के बीच आयोजित टूर्नामेंट की सूची में राफेल नडाल और एश बार्टी का भी नाम मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें