फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: रोहित-कोहली नहीं, बाबर आजम विश्व कप में मचाएंगे धमाल; गौतम गंभीर की भविष्यवाणी

Sat, 23 Sep 2023 09:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह अक्तूबर को पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इस बार सबकी नजर उसके कप्तान बाबर आजम पर है। वह कई दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू होने वाला है। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में दावेदार के तौर पर उतरेगी। वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। छह अक्तूबर को पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इस बार सबकी नजर उसके कप्तान बाबर आजम पर है। वह कई दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देने उतरेंगे। भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि बाबर विश्व कप में धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन


बाबर के अलावा इस विश्व कप में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, जो रूट, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। गंभीर ने विश्व कप के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से कहा, ''हम मौजूदा समय में क्रिकेट के सात अजूबों के बारे में बात कर रहे हैं। इनमें विराट, विलियम्सन, बाबर, रूट, रोहित, स्मिथ और वॉर्नर हैं। ये सभी खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।''

बाबर के पास हर तरह के शॉट हैं: गंभीर
गंभीर ने इनमें से एक खिलाड़ी को चुनते हुए कहा, ''अगर किसी एक खिलाड़ी के बारे में बात की जाए तो इस विश्व कप में बाबर आजम पर सबकी नजर होगी। उनके पास हर तरह के शॉट हैं। वह विश्व कप में आग लगा सकते हैं। मैंने ऐसे बल्लेबाज बहुत कम देखें हैं जिनके पास हर तरह के शॉट हैं। यहां पर रोहित, विराट, वॉर्नर, विलियम्सन, स्मिथ और रूट जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा मानना है कि बाबर के पास अलग तरह की गुणवत्ता है।''
विज्ञापन


क्या भारत विश्व कप जीत पाएगा?
गंभीर ने भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया को विश्व कप में जीत हासिल करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच काफी अहम होगा। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलेगा। ऐसे में इस टीम को हराना काफी अच्छा होगा। बता दें कि भारतीय टीम जब 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीती थी तब उसने ऑस्ट्रेलिया को क्रमश: सेमीफाइनल और क्वार्टरफाइनल में हराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें