सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रायल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत के बाद गदगद है।
इस टीम के बल्लेबाज कैमरन व्हाइट ने कहा है कि बंगलोर के तूफनी बल्लेबाज क्रिस गेल को सुपर ओवर में पछाड़ना बेहद मुश्किल काम था।
सुपर ओवर में कैमरन व्हाइट ने सनराइजर्स की तरफ से विनय कुमार की गेंदों पर दो धुआंधार छक्के लगाकर छह गेंदों में टीम के स्कोर को 20 तक पहुंचाने में मदद की थी।
दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायल चैलेंजर्स के विस्फेटक बल्लेबाज क्रिस गेल सुपर ओवर मे डेल स्टेन की खतरनाक गेंदबाजी के सामने ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और उनकी टीम छह गेंदों में 15 का स्कोर ही बना सकी।
व्हाइट ने मैच के बाद कहा कि उनके लिए गेल के सामने सुपर ओवर में उतरना बेहद मुश्किल था।
उन्होंने कहा कि जब आपको पता है कि विपक्षी टीम की ओर से क्रिस गेल सुपर ओवर में खेलने जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ स्कोर बनाना जरूरी हो जाता है।
मुझे खुशी है कि तिषारा परेरा और मैंने मिलकर टीम के स्कोर को लड़ने लायक बनाया। स्टेन ने अपनी गेंदबाजी से उस स्कोर का बचाव किया।
इस बीच कप्तान कुमार संगकारा ने इस शानदार जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को श्रेय दिया।
संगकारा ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुपर ओवर में जब विपक्षी टीम की ओर से विराट और गेल उतर रहे हों तो योर्कर की जरूरत थी।