फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: चैंपियंस ट्रॉफी नहीं, इस पूर्व क्रिकेटर ने बताया कौन सा दौरा कोच गंभीर के लिए हो सकता है आखिरी

Tue, 28 Jan 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंग्लैंड का टेस्ट दौरा तय करेगा कि गंभीर मुख्य कोच पद पर रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
अभिषेक नायर और गंभीर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल फिलहाल में भारतीय टीम के प्रदर्शन से फैंस काफी नाराज हैं। न सिर्फ फैंस बीसीसीआई भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के बाद बोर्ड ने 10 सख्त नियम जारी किए। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी आखिरी मौका दिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन उन खिलाड़ियों ने खुद सामने आकर संन्यास से इनकार कर दिया। इसके बाद कोच गौतम गंभीर से भी बीसीसीआई की नाराजगी की बात सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में उनसे हार के कारण पूछे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


भारत को अब चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है और कुछ लोगों का मानना है कि इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन से गंभीर बाहर का रास्ता देख सकते हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंग्लैंड का टेस्ट दौरा तय करेगा कि गंभीर मुख्य कोच पद पर रहेंगे या नहीं। पिछले साल टीम की आईसीसी टी20 विश्व कप जीत के बाद राहुल द्रविड़ के बाहर होने के बाद गंभीर को भारत का मुख्य कोच बनाया गया था। गंभीर का कार्यकाल एक साल पूरा होने के करीब है और आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उनके प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए।

कोहली, गंभीर और रोहित - फोटो : ANI
बीसीसीआई गंभीर से पूछ सकेगा सवाल
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड का एक और दौरा मिलेगा। मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई तब तक उनसे कुछ कहेगा। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें बागडोर संभाले एक साल हो जाएगा। तब बीसीसीआई उनसे कह सकेगा कि आपको एक साल में टीम में बदलाव करने थे या टीम को सुधारना था। बीसीसीआई उनसे पूछ सकेगा कि आपने इस दौरान क्या और कैसे काम किया, किन खिलाड़ियों को आपने तैयार किया और टीम के प्रदर्शन में कितना सुधार हुआ है? इन सब की समीक्षा की जा सकती है।'
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा - फोटो : Twitter
गंभीर से आगे बढ़ने पर गंभीरता से विचार
आकाश का मानना है कि अगर भारत आगामी चैंपियंस ट्रॉफी और फिर इंग्लैंड दौरे पर सफल नहीं होता है तो बीसीसीआई मुख्य कोच के तौर पर गंभीर से आगे बढ़ने पर गंभीरता से विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, 'हालांकि किसी के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कम से कम एक साल का समय देना बेहद जरूरी है। आपको 12 महीने चाहिए। इसलिए मुझे चैंपियंस ट्रॉफी नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे जैसा महसूस हो रहा है। यह सिर्फ एक महत्वपूर्ण बैरोमीटर या पैरामीटर हो सकता है जिसके आधार पर गौतम गंभीर के प्रदर्शन की समीक्षा की जा सकती है। यह कोई बुरी बात नहीं होगी। आप बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं, इसलिए कोच के लिए भी ऐसा करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें