अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने के लिए पुन: आवेदन दाखिल किया था।
पुलिस का आरोप है कि विदेश में बैठकर दाऊद व छोटा शकील आईपीएल फिक्सिंग को नियंत्रित कर रहे हैं। दाऊद मुंबई बमकांड मामले में दाऊद पहले से ही भगोड़ा घोषित है।
पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ पहले भी 10 जून को वारंट जारी करवाने के लिए आवेदन दायर किया था, जो बाद में वापस ले लिया गया था।
कोर्ट ने मकोका ठुकराया, श्रीसंत समेत 18 को मिली जमानत
साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राज रानी मित्रा ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि गैर जामनती वारंट जारी करने का ठोस आधार है।
अदालत ने दोनों के खिलाफ बिना तिथि के वारंट जारी किए हैं। दरअसल, पुलिस ने बताया था कि दोनों के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है और इंटरपोल तय तिथि के वारंट को स्वीकार नहीं करती।
जयपुर राजघराने के दामाद बनेंगे श्रीसंत!
पुलिस ने अदालत में कहा कि श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण सहित इस मामले में गिरफ्तार कई अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि दाऊद गिरोह पूरी फिक्सिंग को ऑपरेट कर रहा है।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके मुंबई के पते पर पुलिस गई, लेकिन वे नहीं मिले।