फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के पास बल्ला है, सुदर्शन चक्र नहीं: सिद्धू

Thu, 29 Nov 2012 12:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर के आलोचकों पर भड़कते हुए कहा कि भारतीय टीम को उनकी काफी जरूरत है और देश अभी उनके संन्यास के बारे में सोच भी नहीं सकता। साथ ही उन्होंने सचिन की खराब प्रदर्शन के बारे में कहा कि सचिन के पास बल्ला है सुदर्शन चक्र नहीं जिससे उन्हें हर बार कामयाबी मिले।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि हमारे पास मध्यक्रम में राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली नहीं हैं। टीम को अभी अनुभव की काफी जरूरत है और जब तक हमें कोई विकल्प नहीं मिलता सचिन के संन्यास के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

सचिन की खराब फॉर्म पर सिद्धू ने कहा कि सचिन भगवान नहीं है, वह भी इंसान है। उनके पास सुदर्शन चक्र नहीं है, बल्ला है और बल्ला कभी-कभी चूकता भी है। वह कोहिनूर है और उसे कांच नहीं बनाया जा सकता। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अगले दो टेस्ट मैचों में जरूर वापसी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें