फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के दागी खिलाड़ियों को क्लीन चिट नहीं

Sat, 20 Oct 2012 11:54 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने टीवी स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तीन क्रिकेटरों के बयान शनिवार को दर्ज किए। हालांकि आयकर विभाग ने उन्हें अभी तक क्लीन चिट नहीं दी है। एक टीवी चैनल की ओर से किए गए इस स्टिंग में आईपीएल की विभिन्न टीमों के पांच खिलाड़ियों को पकड़ा गया था। इसमें चैनल के रिपोर्टर ने एक फर्जी कंपनी का एजेंट बनकर खिलाड़ियों से संपर्क साधा था।
विज्ञापन


चैनल ने इस स्टिंग के जरिए आईपीएल टीमों के मालिकों, आयोजकों और खिलाड़ियों में सौदेबाजी का खुलासा करने का दावा किया था। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने मनीष पांडे, मोहनीष मिश्रा और शलभ श्रीवास्तव के बयान दर्ज किए हैं। मनीष और मोहनीष पुणे वारियर्स के लिए, जबकि शलभ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं।

मोहनीष ने बयान में कहा कि टीम मालिक से 1.5 करोड़ रुपये हासिल करने की बात झूठी थी और यह झूठ उन्होंने उस एजेंट (रिपोर्टर) को प्रभावित करने के लिए बोला था। आयकर विभाग आईपीएल-5 में सट्टेबाजी के आरोपों की भी जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें