फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश रेड्डी की मां का आया फोन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; देखें

Sun, 14 Jun 2026 11:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी मां से बात करते दिख करे हैं। यह वाक्या भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच के बाद का है।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आए। इसी दौरान उनकी मां का फोन आ गया जिसे उन्होंने रिसीव भी किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भारत की दमदार जीत
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी, जिसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती के बाद मैच 25-25 ओवर कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी की मदद से 24.5 ओवर में 10 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वह 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल भी 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए।

नीतीश ने पत्रकारों से मांगी माफी
नीतीश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह अपनी मां का फोन कॉल उठाते दिख रहे हैं। दरअसल, जब नीतीश पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे उसी समय उनके मोबाइल पर उनकी मां का फोन आया। नीतीश ने फोन उठाकर कहा कि वह उन्हें पांच मिनट बाद कॉल करेंगे। इसके बाद नीतीश ने पत्रकारों से माफी भी मांगी। ये मजेदार वाक्या कैमरे पर कैद हुआ। 
 
विज्ञापन

नीतीश बोले- गेंदबाजी में सुधार की जरूरत
नीतीश कुमार रेड्डी को हाल ही में अपनी गेंदबाजी और रन-अप पर किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन इस ऑलराउंडर का मानना है कि अभी उन्हें इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। नीतीश ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की स्थिति की उम्मीद थी। मुझे वनडे में इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन कम से कम टी20 जैसे आईपीएल और अन्य मैचों में तो इसकी उम्मीद थी ही, क्योंकि एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैं चार ओवर पूरे नहीं फेंक पाता था। कुछ मैचों में मैं दो ओवर ही कर पाता था, लेकिन कुछ मैच ऐसे भी होते थे जिनमें मुझे चार ओवर फेंकने पड़ते थे, इसलिए मैं खुद को तैयार कर रहा था।

नीतीश ने कहा, मुझे समझ आ गया है कि मैं फ्रंट-ऑन गेंदबाज हूं और मैं अपनी लेंथ पर काम कर रहा हूं। इसके लिए मैं रन-अप में और तेज़ी लाना चाहता था। इसलिए मेरे गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव आया है। अब यह ठीक हो रहा है। मुझे अभी और सुधार करने की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैं उन्हें करने में सफल रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें