रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को सीआईआई स्कोरकार्ड 2023 कार्यक्रम में 'स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर - फीमेल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार को नई दिल्ली में नीता अंबानी को भारत की खेल कहानी को आगे बढ़ाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। खेल में उत्कृष्टता का मानक स्थापित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को 'भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर का पुरस्कार दिया गया। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) को स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, तमिलनाडु को खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।
आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल नहीं जीत पाई है, लेकिन वह सबसे मशहूर फ्रेंचाइजियों में एक है। उसकी फैन फॉलोइंग काफी है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर हमेशा सबकी नजरें होती हैं और वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक हैं। आरसीबी के मैचों के दौरान स्टेडियम भरा हुआ रहता है और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई रहती है।