फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्रिकेट के भगवान' सचिन का ये सुझाव मान लिया गया तो बदल जाएगा वन-डे क्रिकेट का इतिहास 

Wed, 06 Nov 2019 11:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वन-डे क्रिकेट फॉर्मेट में बदलाव का सुझाव दिया है। सचिन ने कहा है कि वन-डे  मैचों को पचास-पचास ओवर की दो पारियों में करवाने की बजाय 25-25 ओवर की चार पारियों में आयोजित किया जाए।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ने कहा कि, पूरे पचास ओवर की बजाय टॉस जीतने वाली टीम पहले 25 ओवर बल्लेबाजी करे फिर दूसरी टीम अगला 25 ओवर खेले। फिर टीम ए 26 वें ओवर से बल्लेबाजी करना शुरू करे जितना विकेट शेष है उसके साथ। फिर टीम बी अपना आखिरी का 25 ओवर खेलेगी टीम ए द्वारा दो पारियों में दिए गए कुल टार्गेट को चेज करते हुए। सचिन का कहना है कि प्रत्येक 25 ओवर के बाद 15 मिनट का ब्रेक होना चाहिए।
 

विज्ञापन

उन्होंने एक और बात कही। सचिन ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट की तर्ज पर यहां चार पारियां तो होंगी लेकिन वैसे ही नहीं होगी। क्योंकि टेस्ट में पहली टीम पहली पारी में या तो पारी घोषित करती है या अपना पूरा विकेट खो देती है। फिर अपनी दूसरी पारी नए सिरे से शुरू करती है। मगर वन-डे में ऐसा नहीं होगा। यहां पहली टीम को दूसरी पारी तभी मिलेगी जब उसके कुछ विकेट सुरक्षित हों। यानी की अगर टीम ए अपने पहले ही 25 ओवर में ऑलआउट हो जाती है तो उसे दूसरी पारी नहीं मिलेगी।

सचिन तेंदुलकर का कहना है ऐसा करने दर्शकों में वन-डे क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ेगा। साथ ही ब्रॉडकास्टर्स को भी फायदा होगा और क्रिकेट बोर्ड्स को ज्यादा राजस्व मिल सकेगा। इसके अलावा सचिन ने भारत के घरेलु क्रिकेट में भी बदलाव का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें