फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने 12 माह में जीती पहली सीरीज, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

Thu, 05 Mar 2020 07:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लुंगी नगिदी - फोटो : सोशल
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच पेसर लुंगी एनगिडी (6/58) के शानदार प्रदर्शन के बाद जानेमैन मलान (129*) के करिअर के पहले शतक से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 12 महीनों में पहली सीरीज जीती। दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन के लक्ष्य को 48.3 ओवर में चार विकेट पर 274 रन बनाकर हासिल कर लिया। हेनरिच कलासेन ने 51,जे समुत्स ने 41 और डेविड मिलर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर 271 रन पर आउट हो गई। कप्तान आरोन फिंच और डार्सी शार्ट ने 69-69, डेविड वॉर्नर 35 और मिशेल मार्श ने 36 रन बनाए। एनगिडी ने पहले स्पैल में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चार में से तीन और फिर पारी के अंतिम ओवर में तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 50 विकेट भी पूरे किए। उन्होंने 26 मैच में यह उपलब्धि हासिल की और दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें