फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड ने लिया पिछली हार का बदला

Thu, 02 Jul 2015 12:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलोर में हुए आईसीसी वूमैन्स चैंपियनशिप क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 3 विकेट से हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। इससे पहलेहुए मैच में मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 17 रनों हराया था।
विज्ञापन


इस हार के साथ ही पांच मैचों की सीरिज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मैच 17 रन से जीता था। तीसरा मैच इसी स्थान पर 3 जुलाई को होगा। इस मैच में भारत के पास जीत का मौका है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली राज की टीम इंडिया 49.3 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। टीम में थिरुष कामिनी ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। इसमें 11 चौके और एक छक्का भी शामिल है।
विज्ञापन


जवाब में मेहमान कीवी टीम ने 44.2 ओवर में 3 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 68 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

सोफी डिवाइन (33) और कैटी पार्किंस (30) ने यहीं से 49 रन की साझेदारी की, जो आखिरी में टीम इंडिया पर भारी पड़ी। टीम इंडिया की ओर से झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें