फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने वाला कीवी ऑलराउंडर बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर

Fri, 06 Oct 2017 09:10 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : indian express
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से 3 फरवरी तक न्यूजीलैंड के चार शहरों और सात जगहों में किया जाएगा।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट का 12वां चरण होगा। न्यूजीलैंड में तीसरी बार यह टूर्नामेंट आयोजित होगा, जो क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का मंच प्रदान करेगा। एंडरसन 2008 (मलेशिया) और 2010 (न्यूजीलैंड) अंडर-19  वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं।

ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद एंडरसन ने कहा, 'अंडर-19  वर्ल्ड कप में दोबारा शामिल होना काफी रोमांचक है। मैं दो बार इसमें खेल चुका हूं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए पहला कदम है। आप घरेलू क्रिकेट से खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाते हो। 
विज्ञापन


पढ़ेंः-किंग कोहली को टी-20 इंटरनेशनल में पहले शतक का है इंतजार, ये हैं 5 बड़ी पारियां 

उन्होंने कहा, 'अपनी सरजमीं पर इसका आयोजन शानदार है। हम ऐसे खिलाडियों को देखेंगे जिन्हें अभी लोग नहीं जानते, लेकिन वो आने वाले दिनों में फेमस नाम बन जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि 2010 में घरेलू सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मेरा पहला अनुभव था।'

बता दें कि ये वही एंडरसन हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में 37 गेंदों शतक जड़ा था जबकि एंडरसन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इसे तोड़ते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक जमाया था। हालांकि, एंडरसन का रिकॉर्ड भी ज्यादा समय तक नहीं टिका क्योंकि अगले ही साल दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक जमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और केन्या को ग्रुप-ए में रखा गया है। साथ ही तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, पापुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे को ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड और नामीबिया को जगह मिली है। जबकि दो बार की विजेता पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और आयरलैंड को ग्रुप-डी में रखा गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया और भारत ने तीन-तीन बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें