फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvWI: टेलर ने खेली आतिशी पारी, दूसरे टेस्ट में भी कीवियों ने कसा वेस्टइंडीज पर शिकंजा

Mon, 11 Dec 2017 01:03 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
ross taylor - फोटो : File
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी कीवी टीम ने शिकंजा कस दिया है। न्यूजीलैंड ने कैरीबियाई टीम को इस मैच में 444 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत बेहद खराब रही और पहली विकेट महज 4 और दूसरा 23 रन पर गिरा। इस मैच को जीतने के लिए वेस्टइंडीज को अब भी 414 रन चाहिए वहीं कीवी टीम को जीत से महज 8 विकेट दूर है। 
विज्ञापन


मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए, इसके जवाब में वेस्टइंडीज मात्र 221 रन पर ही ढेर हो गई। पहली पारी में 152 रन की बढ़त हासिल करके कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी 291/8 रन पर घोषित की। 

दूसरी पारी में रॉस टेलर ने 107 रन की नाबाद पारी खेली। यह टेलर के करियर का 17वां टेस्ट शतक था, इसके साथ ही अब वो न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने मामले में संयुक्त रूप से कप्तान केन विलियमसन और दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन क्रो के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 30 रन बना लिए हैं। तेज गेंदबाज टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट झटके। चौथे दिन वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेकर जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहेगी कीवी टीम। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीड की ओर से फिलहाल क्रीच पर होप (1) और ब्रैथवेट (13) मौजूद हैं और इन इस मैच को बचाने के लिए इन दोनों को चमत्कारी पारी खेलनी होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें