फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: मोदी-राहुल को नहीं मिली रोड शो की इजाजत, पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर का दिया हवाला

Mon, 11 Dec 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल-मोदी
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो करना चाहते थे जिसके लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


PM के खिलाफ नहीं बोलूंगा अपशब्द, बिना गुस्से के भाजपा को हराएंगे: राहुल

उन्होंने बताया कि दोनों ही पार्टियों को रोड शो की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह फैसला लोगों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। खबरों के मुताबिक, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी रोड शो की इजाजत नहीं मिली है।

बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान हो चुका है, 182 में से 92 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही बढ़त बनाने का दावा भी किया है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होना है। 18 दिसंबर को नतीजे भी आ जाएंगे। 
विज्ञापन


गुजरात चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन चुका है, इसके लिए पीएम मोदी एक दिन में चार-चार रैलियां कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भी अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया हुआ है।

कल के रोड शो पर लगी रोक के बाद हार्दिक पटेल के समर्थकों ने अमहदाबाद में बाइक रैली निकाली।

Hardik Patel supporters take out a motorcycle rally in Ahmedabad #GujaratElection2017 pic.twitter.com/TdIq4TLn8q— ANI (@ANI) December 11, 2017


  Request by BJP & Congress for conducting PM Modi & Rahul Gandhi's road show tomorrow, turned down by Police due to security, law & order reasons & to avoid public inconvenience : Anup Kumar Singh, Police Commissioner #Ahmedabad to ANI #GujaratElection2017 pic.twitter.com/qaNr7lbdYL — ANI (@ANI) December 11, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें